मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के प्रवेश के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी […]

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के प्रवेश के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

हालांकि मानसून की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष उत्तराखंड में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इसके बावजूद शुरुआती दिनों में कई जिलों में तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

30 जून को उत्तराखंड में पहुंचा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 जून को मानसून ने पूरे उत्तराखंड में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि इस बार मानसून तय समय से थोड़ा विलंब से पहुंचा है और पूरे सीजन में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

1 और 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 1 जुलाई और 2 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 1 जुलाई को देहरादून,बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,वहीटिहरी गढ़वाल,पौड़ी गढ़वाल,नैनीताल,चंपावत,ऊधम सिंह नगर,पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना

इसके अलावा राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में तेज गर्जना, बिजली चमकने, तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

2 जुलाई को इन जिलों में रहेगा सबसे ज्यादा खतरा

2 जुलाई को भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून,टिहरी गढ़वाल,पौड़ी गढ़वाल,नैनीताल,बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है ,वही हरिद्वार,उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली में भारी बारिश की संभावना है ।साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली गिरने, तेज बारिश और अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जुलाई को प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि इन दिनों अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जून में सामान्य से काफी कम हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार जून महीने में उत्तराखंड में केवल 83 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 132 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी। यानी जून में सामान्य से काफी कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रशासन और लोगों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि—

  • नदी-नालों और गदेरों के किनारे जाने से बचें।
  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करें।
  • खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें।
  • बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों में खड़े न रहें।
  • प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर लगातार नजर रखें।

Also Read This

हादसा(दुःखद)- सरयू नदी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय मासूम, सर्च ऑपरेशन जारी

बागेश्वर/कपकोट। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिवालय मंदिर के पास...

शर्मनाक : रामनगर के नामी स्कूल में नाबालिग मासूम से कथित छेड़छाड़ का आरोप । संगीत शिक्षक पर मुकदमा 

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में पढ़ने वाली...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts