250 करोड़ खर्च होने के बाद भी इलाज से लोग वंचित

ज़रूरतमंदों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने को मोर्चा शासन में देगा दस्तक- नेगी अधिकांश अस्पताल इलाज करने में करते हैं मनाही !  कई अस्पताल ऑपरेशन करने के नाम पर अलग से वसूलते हैं मोटी रकम !         विकास नगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघु नाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों […]

  • ज़रूरतमंदों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने को मोर्चा शासन में देगा दस्तक- नेगी
  • अधिकांश अस्पताल इलाज करने में करते हैं मनाही ! 
  • कई अस्पताल ऑपरेशन करने के नाम पर अलग से वसूलते हैं मोटी रकम !   

     विकास नगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघु नाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की अटल आयुष्मान योजना बहुत ही कल्याणकारी योजना है, लेकिन कुछ सूचीबद्ध अस्पताल मनमानी के तहत मरीज़ों को इलाज करने से मना कर देते हैं तथा ऑपरेशन आदि के नाम पर निर्धारित धनराशि के बावजूद अलग से मोटी रकम की मांग करते हैं, जिस कारण आमजन को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है  |  

सूचीबद्ध अस्पतालों की समय-समय पर हो मॉनिटरिंग  

 नेगी ने कहा कि प्रदेशभर  के सूचीबद्ध अस्पतालों को 13 जनवरी 2021 तक लगभग 187.92 करोड रुपए आवंटित किया जा चुका है तथा आज तक लगभग 250 करोड रुपए अस्पतालों को आवंटित हो चुका है | बड़े दुख की बात है कि कई अस्पताल इलाज के नाम पर मनमानी करते हैं, जो मरीजों पर भारी पड़ती है |              

मोर्चा सरकार से मांग करता है कि समय- समय पर अस्पतालों की  मानिटरिंग हो तथा अलग से धनराशि की मांग करने वाले तथा इलाज करने से मना करने वाले सूचीबद्ध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई हो | मोर्चा शीघ्र ही ज़रूरतमंदों को न्याय दिलाने को लेकर शासन में दस्तक देगा |    पत्रकार वार्ता में – मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, भीम सिंह बिष्ट,सुशील भारद्वाज आदि थे |

Also Read This

एसजीआरआरआईएमएचएस देहरादून में राष्ट्रीय स्तर की पीडी-टेम कार्यशाला संपन्न। बच्चों की किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएचएस), देहरादून में बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 6वीं पीडियाट्रिक डायलिसिस...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में बीच शहर बेकाबू सिटी बस ने 6 लोगो को कुचला। एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू...

Related Posts