पहाड़ी से गिरे मलुवे से टकराकर मोटर साइकिल चालक घायल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में पहाड़ी से गिरे मलुवे से टकराकर गंभीर रूप से घायल मोटर साइकिल चालक को तल्लीताल पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया । रविवार रात तल्लीताल पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड में हनुमान गढ़ मंदिर के पास एक मोटर साइकिल चालक पहाड़ी से गिरे मलुवे से टकराकर अचानक गिर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में पहाड़ी से गिरे मलुवे से टकराकर गंभीर रूप से घायल मोटर साइकिल चालक को तल्लीताल पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया ।

रविवार रात तल्लीताल पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड में हनुमान गढ़ मंदिर के पास एक मोटर साइकिल चालक पहाड़ी से गिरे मलुवे से टकराकर अचानक गिर गया । मोटर साइकिल संख्या यू.के.04 पी 3013 के चालक का हाथ टूटने का अंदेशा लग रहा था, जिससे वो मोटर साइकिल चलाने में असमर्थ था ।

 

राहगीरों ने इसकी सूचना तालितल पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस की चीता मोबाइल को सूचित किया गया । चीता मोबाइल लेकर कॉन्स्टेबल राणा मौके पर पहुंचे । हनुमान गढ़ से 20 मीटर दूर मोटर साइकिल और उसपर सवार मल्लीताल बाजार निवासी पुनीत साह पड़े हुए मिले । चीता मोबाइल ने 108 एम्ब्युलेंस को फोन कर बुलाया और युवक को मल्लीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts