सांसद बलूनी के गोद लिए बौरगांव के विकास के लिए हुईं बैठक मे लिए कई निर्णय

राज्य सभा सांसद के गोद लिए गांव की एक बैठक में राज्यसभा सांसद की ओर से बौरगांव के निवासियों के साथ भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जम्मू-कश्मीर प्रभारी विपिन कैंथोला ने बैठक में प्रतिभाग किया।

ग्रामीणों का कहना था कि गांव के संपर्क के लिए सड़क का जल्द निर्माण पूरा हो, नदी पर पुल निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।

ग्रामीणों का कहना था कि संपर्क मार्ग बनने से ग्रामीण जल्द अपने गांव वापस आएंगे और गांव के विकास के लिए सहभागिता निभाएंगे साथ ही होमस्टे,व गांव के पुनर्वास को लेकर एक बड़ी बैठक जल्द बोरगांव में आयोजित की जाएगी।जिसमें गांव के बाहर बसे सभी प्रवासी ग्रामीणों भी अधिक संख्या में अपना प्रतिभाग करेंगे, साथ बोरगांव के समस्त ग्रामीणों ने सिद्धबली बाबा से अनिल बलूनी जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी ग्रामीण अपने गांव को विकसित करने व बसाने के लिए सांसद जी के साथ मिलकर काम करने को तैयार है,और गांव वासियों से हर स्तर पर सांसद जी व उनकी टीम के साथ मिलके अपने गांव को प्रदेश का एक मॉडल गांव बनाने का कार्य करेंगे ,सभी ग्रामीणों ने अनिल बलूनी जी का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने बौर गांव को पुनः बसाने का निर्णय लिया।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, विपिन कोटनाला,भाजपा नगर महांमत्री कोटद्वार धर्मवीर गुसांई,आशीष जदली,देवेन्द्र नेगी, राजीव नेगी, सुरेंद्र सिंह, मनोज कोटनाला, बबली कोटनाला, आशीष नेगी , बलबीर नेगी राकेश नेगी व कई अन्य ग्रमीण मैजूद थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts