वीडियो : मुंबई रिटर्न प्रवासियों को गंदा, सड़ा, कीड़ेदार भोजन

देहरादून। पूर्णानंद इंटर कालेज ऋषिकेश में प्रवासियों को सड़ा और कीड़े वाला भोजन परोसा जा रहा है। इससे यहां रह रहे लोग बड़े आक्रोशित हैं।
देहरादून से मात्र 50 किमी. की दूरी पर स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज ऋषिकेश है। यहां मुंबई से प्रवासी आए हैं। इनकी संख्या लगभग 300 से 400 है। बताया गया कि यहां से नजदीक के लोगों को तो भेज दिया, किंतु टिहरी के प्रवासियों को रोक कर रखा है। इनको अत्यंत खराब गुणवत्ता का खाना खिलाया जा रहा है। इससे खाद्य विभाग के दावों की भी पोल खुलती नजर आ रही है।

https://youtu.be/cl2i2s0a4IE

 

यहां रह रहे प्रवासियों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, विधायक सहित पूरा अमला ऐसी घटनाओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझ रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है। साथ ही प्रवासियों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts