राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे नगर पालिका अध्यक्ष। लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे नगर पालिका अध्यक्ष। लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड में सबसे पुरानी नगर पालिकाओं में से एक नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष (चेयरमैन) ने वित्तीय समस्याओं को लेकर धरना दे दिया है। चेयरमैन ने अपने सभासद साथियों और पालिका कर्मचारियों के साथ धरना देना […]

राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे नगर पालिका अध्यक्ष। लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में सबसे पुरानी नगर पालिकाओं में से एक नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष (चेयरमैन) ने वित्तीय समस्याओं को लेकर धरना दे दिया है। चेयरमैन ने अपने सभासद साथियों और पालिका कर्मचारियों के साथ धरना देना शुरू कर दिया है। नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, पालिका की वित्तीय समस्याओं को लेकर आज राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इस बीच पालिकाध्यक्ष के साथ कुछ पार्षद भी मौजूद रहे।

शांतिपूर्ण धरने पर बैठे अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। अध्यक्ष सचिन नेगी का कहना है कि, उत्तराखंड शासन से उनके द्वारा कई बार बजट की मांग की गई लेकिन शासन द्वारा इस पर कोई संज्ञान नही लिया गया। यही कारण है कि, पालिका की वित्तीय स्थिति पर भारी प्रभाव पड़ रहा है और वेतन पेंशन इत्यादि का भुगतान नहीं हुआ। जिससे पालिका कर्मचारियों में रोष देखा जा रहा है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि, अगर सरकार ने 21 सितम्बर तक बजट पालिका को नही दिया, तो उनको भूख हड़ताल और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts