मुरादाबाद से रेलवे ट्रैक के रास्ते गुपचुप घुसने वाले 13 जमाती गिरफ्तार

कमल जगाती, नैनीताल मुरादाबाद से रेलवे ट्रैक के रास्ते उत्तराखण्ड की सीमा में प्रवेश करने वाले 13 जमातियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रुद्रपुर पुलिस को सूचना मिलने के बाद हुई बड़ी कार्यवाही। उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस ने जमातियों के घुसने की सूचना मिलने के बाद कार्यवाही शुरू की। पुलिस रेलवे ट्रैक […]

कमल जगाती, नैनीताल

मुरादाबाद से रेलवे ट्रैक के रास्ते उत्तराखण्ड की सीमा में प्रवेश करने वाले 13 जमातियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रुद्रपुर पुलिस को सूचना मिलने के बाद हुई बड़ी कार्यवाही।
उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस ने जमातियों के घुसने की सूचना मिलने के बाद कार्यवाही शुरू की।

पुलिस रेलवे ट्रैक में पहुंची जहां उन्होंने पैदल आ रहे 13 संदिग्ध जमातियों को थाम लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया गया कि वो जमात करके मुरादाबाद से रेलवे पटरी के रास्ते हल्द्वानी जा रहे हैं। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए सभी 13 संदिग्धों जमातियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा गया है।

https://youtu.be/BfiPJNOtcEY

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस इन सभी संदिग्धों पर बिना अनुमति के सीमा में प्रवेश करने और पहचान छुपाने का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

अब सवाल यह है कि जमाती गुपचुप तरीके से रेलवे ट्रैक की तरफ से रुद्रपुर में क्यों घुस रहे थे? एस.पी.सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि ये सभी जमातियों से पूछताछ चल रही है, उन्हें मेडिकल परीक्षण कराने के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। गलत पाए जाने पर उन सभी पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts