क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक की हत्या। हिरासत में 20 वर्षीय युवक

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति की उसके घर के भीतर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय दीपक गुप्ता के रूप में हुई है, जो ब्याज और ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े कारोबार का काम करते […]

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति की उसके घर के भीतर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय दीपक गुप्ता के रूप में हुई है, जो ब्याज और ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े कारोबार का काम करते थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद होने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही पटेल नगर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक 20 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।

महिला की सूचना पर खुला हत्या का राज

पुलिस के अनुसार शाम करीब पांच बजे एक महिला ने पटेल नगर थाने में फोन कर अपने भाई के घर में किसी अनहोनी की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां घर के भीतर दीपक गुप्ता खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शरीर और गले पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान मिले हैं। परिजनों ने मौके पर मौजूद एक संदिग्ध युवक को पकड़ रखा था, जिसे पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर ने धारदार हथियार से दीपक गुप्ता पर कई वार किए। गले पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के कारण पुलिस हत्या को बेहद गंभीरता से ले रही है। घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्या के कारणों और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, आर्थिक विवाद या किसी अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े घर के भीतर हुई इस हत्या से पटेल नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी के बीचोंबीच इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक! दो परीक्षाएं रद्द

देहरादून: उत्तराखंड की वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर 2025-26...

बड़ी खबर: उत्तरकाशी में फूटा युवाओं का आक्रोश, पेपर लीक और भर्ती धांधली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

उत्तरकाशी, 22 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडीप्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में बुधवार को...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts