हत्या : पिकनिक स्पॉट गुच्चु पानी में हुआ मर्डर, छानबीन जारी

गुच्चु पानी के पिकनिक स्पॉट पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक युवक ई-रिक्शा चलाता था। वह प्रतिदिन सुबह 8 बजे काम पर निकलता था और शाम को 4 बजे खाना खाने के लिए घर […]

गुच्चु पानी के पिकनिक स्पॉट पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक युवक ई-रिक्शा चलाता था। वह प्रतिदिन सुबह 8 बजे काम पर निकलता था और शाम को 4 बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचता था। लेकिन सोमवार को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ही उसे ढूंढते हुए शव तक पहुंचे। जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मृतक की पहचान मोहसीन उम्र 35 वर्षीय निवासी तेलपुर चौक शिमला बायपास के रुप में हुई है। सोमवार को तीन युवक ई-रिक्शा बुक कर उसे अपने साथ ले गए थे। जिसके बाद ई-रिक्शा गुच्चू पानी तिराहे पर खड़ी हुई थी।

काफी खोजबीन के बाद गुच्‍चुपानी नदी किनारे जंगल में उसका शव बरामद हुआ। स्वजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली कैंट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस  जांच में जुट गई है। सुबूत जुटाने के साथ ही इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts