हत्या : 30 वर्षीय महिला का नग्नावस्था में मिला शव। फैली सनसनी ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में 30 वर्षीय दीक्षा मिश्रा का शव मिलने से सनसनी । चार दोस्त दिल्ली से घूमने के लिए नैनीताल आए लेकिन उनमें से एक युवक दोस्त मृतक को मरा छोड़कर फरार हो गया । आज सवेरे दूसरे कमरे में रुके उनके साथी जोड़े ने दीक्षा के कमरे की तलाशी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में 30 वर्षीय दीक्षा मिश्रा का शव मिलने से सनसनी । चार दोस्त दिल्ली से घूमने के लिए नैनीताल आए लेकिन उनमें से एक युवक दोस्त मृतक को मरा छोड़कर फरार हो गया । आज सवेरे दूसरे कमरे में रुके उनके साथी जोड़े ने दीक्षा के कमरे की तलाशी ली जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी ।

नैनीताल के मल्लीताल में एक होटल में 30 वर्षीय युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । दो कपल(जोड़े) कॉर्बेट घूमने के बाद 14 अगस्त को नैनीताल के गैलेक्सी होटल में पहुंचे थे । स्वतंत्रता दिवस को दीक्षा का जन्मदिन देर रात तक मनाया गया ।

होटल से जुड़े मैनेजर इरशाद ने बताया कि 14 अगस्त की शाम चार लोग यहां आए थे जिन्होंने दो कमरे किराए पर लिए थे । आज सवेरे 16 अगस्त को सवेरे एक कमरे में रुका एक जोड़ा भागते हुए उनके पास आया और अपनी आई.डी.लेकर थाने का पता पूछकर भाग गया ।

कुछ देर बाद पुलिस होटल में पुलिस पहुंच गई और शव और होटल के दस्तावेजों को कब्जे में लिया । पुलिस ने अपनी फोरेंसिक जांच टीम को बुलाया है । होटल वाली गली में तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया । होटल के कमरा नंबर 307 में दीक्षा अपने परिचित युवक के साथ रुकी थी जबकी दूसरा कपल कमरा नंबर 306 में रुका था ।

आज सवेरे लगभग 11:30 बजे कमरा नंबर 306 में रुका जोड़ा थाने का पता पूछते हुए पहुंचा और कमरा संख्या 307 में पड़ी युवती के शव के बारे में बताया । कमरा संख्या 307 में रुका युवक वहां से अपनी आई20 कार संख्या डी.एल.3सी.सी.एम.3071 लेकर फरार था ।

बताया जा रहा है कि दोनों जोड़े 13 अगस्त को दिल्ली से कॉर्बेट पहुंचकर रात में रुके थे, इसके बाद सभी 14 अगस्त की शाम नैनीताल पहुंचे । 15 अगस्त को दीक्षा का होटल के कमरे में जन्मदिन मनाने के बाद 16 की सवेरे उसका शव मिला । पुलिस को दीक्षा का शव नग्नावस्था में मिला और उसके मुंह से झाग निकल रहा था ।

पुलिस ने केस में एक तरफ फोरेंसिक टीम लगाकर दूसरी तरफ दो टीमें आरोपी की तलाश में रवाना कर दी हैं ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts