एक्सक्लूसिव: नगरपालिका अध्यक्ष की बर्खास्तगी तय 

मामला उत्तराखंड की जसपुर नगर पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम एवं उनके परिजनों से जुड़ा हुआ है। उधमसिंहनगर के जिलाअधिकारी नीरज खैरवाल ने बीती 14 फरवरी को एक पत्र उत्तराखंड के राज्य निर्वाचन आयोग को नगर पालिका अध्यक्ष जसपुर मुमताज बेगम एवं चार अन्य लोगों के खिलाफ जसपुर के वार्ड संख्या 12 छिपियान पूर्वी के भाग संख्या एक वोटर क्रमांक 30 से 35 तक दर्ज़ मतदाता नामों को विलोपित किये जाने को लेकर भेजा गया था।
उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से उधमसिंहनगर के जिलाअधिकारी को जसपुर वार्ड संख्या 12 छिपियान पूर्वी के भाग संख्या एक वोटर क्रमांक 30 से 35 तक दर्ज़ मतदाता नामों को विलोपित किये जाने को लेकर अपनी संस्तुति भेजी गई है।
इसके बाद मतदाता सूचि से नाम विलोपित होने के बाद जसपुर की नगर पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम पर बर्खास्तगी तय मानी जा रही है।
आपको बता दें, जसपुर की नगर पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम ने नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़े जाने के समय अपना नाम उत्तर प्रदेश के बदायूं बिल्सी की मतदाता सूचि में दर्ज़ होने के बाद भी जसपुर से चुनाव लड़ा था।
 इसके बाद शिकायत दर्ज़ होने पर अब इस मामले पर कारवाही आगे बढी है। जसपुर की नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद अब उनके ऊपर बर्खास्तगी की तलवार तय मानी जा रही है।
 नगर पालिका में चेयरमन पद पर वर्ष 2018  में बसपा प्रत्याशी मुमताज बेगम ने भाजपा प्रत्याशी दमयंती देवी को 2225 वोटों से पराजित किया था।
 मुमताज बेगम को 6944 वोट, भाजपा प्रत्याशी दमयंती देवी को 4719 वोट, कांग्रेस के नौशाद अली को 4392 वोट मिले थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts