नैनीझील में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीझील में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को झील से लगने वाले 22 नंबर नाले में उतराता (तैरता)देखा। पुलिस ने गुमशुदा के बेटे को बुलाकर शव की शिनाख्त लक्ष्मी केंथ्यूरा के रूप में की। मल्लिताल में नयना देवी मंदिर के समीप जल पुलिस […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीझील में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को झील से लगने वाले 22 नंबर नाले में उतराता (तैरता)देखा। पुलिस ने गुमशुदा के बेटे को बुलाकर शव की शिनाख्त लक्ष्मी केंथ्यूरा के रूप में की।
मल्लिताल में नयना देवी मंदिर के समीप जल पुलिस चौकी के समीप पड़े शव को देखने के लिए मॉर्निंग वॉक वालों की भीड़ लग गई। अनान-फानन में पुलिस को जानकारी दी गई।

महिला के गले में ताबीज और हाथ मे पीतल के कंगन हैं। बैगनी रंग के कपड़े पहने महिला का शव सवेरे छह बजे लोगों ने सड़क से देखी। पुलिस ने बीती शाम मल्लिताल क्षेत्र के हंस निवास नीवासी परिवार द्वारा लिखाई गई गुमशुदगी के आधार पर परिवार को सूचना दी। परिवार की तरफ से मृतक महिला के बेटे नमन ने शव की लक्ष्मी कैंथयूरा के रूप में पहचान की। महिला के पुत्र नमन ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा, जहां से शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts