नैनीताल: चंदा देवी मंदिर के पास हुए हत्याकांड का खुलासा। दो गिरफ्तार

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल के सलड़ी क्षेत्र में स्कूटी सवार की निर्मम हत्या करने वाले आशिक का पुलिस ने 24 घंटे से कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर मीडिया के सामने खड़ा कर दिया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। नैनीताल के भीमताल में चंदा देवी मंदिर […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल के सलड़ी क्षेत्र में स्कूटी सवार की निर्मम हत्या करने वाले आशिक का पुलिस ने 24 घंटे से कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर मीडिया के सामने खड़ा कर दिया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
नैनीताल के भीमताल में चंदा देवी मंदिर के पास हुए गोलीकांड में भीमताल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

गुरुवार दोपहर, भीमताल रोड पर चंदा देवी के पास स्कूटी सवार युवक़ों ने दिन दहाड़े एक अन्य स्कूटी चालक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक युवक की पहचान वनभूलपुरा निवासी नाजिम के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक नाजिम एक महिला के साथ स्कूटी से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक़ों ने चंदा देवी के पास नाजिम की कनपटी पर सटाकर गोली मार हत्या कर दी।

आज पुलिस ने मृतक की प्रेमिका से पूछताछ के बाद आरोपी राधेश्याम को मीडिया के सामने रखा। पुलिस ने महिला और राधेश्याम को रिमांड के लिए नैनीताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी राधेश्याम ने महिला के बुलाने पर भीमताल चंदा देवी मंदिर के पास युवक को गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी महिला हल्द्वानी की है और दूसरा आरोपी राधेश्याम सफाईकर्मी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts