ब्रेकिंग: कैदी ने जेल मे न्यायालय के फैसले के खिलाफ शुरू किया अनशन

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल जिले के रामनगर में परिवार न्यायालय से पत्नी को खर्चा भत्ता देने और तीन साल की सजा होने के बाद एक युवक ने नैनीताल के जिला जेल में ही धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। रामनगर के मोहान निवासी कैदी कैलाश चंद खुल्बे ने परिवार न्यायालय के आदेश के […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल जिले के रामनगर में परिवार न्यायालय से पत्नी को खर्चा भत्ता देने और तीन साल की सजा होने के बाद एक युवक ने नैनीताल के जिला जेल में ही धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। रामनगर के मोहान निवासी कैदी कैलाश चंद खुल्बे ने परिवार न्यायालय के आदेश के बाद जेल पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए, एक किनारे आसन लगा लिया है और कुछ भी खाने से इनकार कर दिया है।

जेलर रमेश कुमार भारती ने बताया कि वो छुट्टी पर हैं, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें फोन से मिली है । पता चला है कि कैलाश, अदालती आदेश से परेशान था और जेल पहुँचकर उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी । उन्होंने बताया कि कैलाश का आरोप है कि बगैर सम्मन दिए उन्हें न्यायालय में गैर हाजिर रहना बताकर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कैलाश ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल और मानवाधिकार आयोग से इस आदेश की शिकायत करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार कैदी कैलाश ने अदालत के भरण पोषण और तीन वर्षीय जेल संबंधी आदेश को उत्पीड़न बताते हुए कहा कि जब तक उसके साथ न्याय नहीं होगा वह भूख हड़ताल पर डटे रहेंगे।

जेलर रमेश ने कहा है कि कैलाश की तरफ से लिखित शिकायत मिलने के बाद वो परिवार न्यायालय के न्यायाधीश और जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। फिलहाल कैलाश का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts