नैनीझील से मिला घुरुड का शव।सनसनी

कमल जगाती, नैनीताल नैनीझील में तल्लीताल चर्च किनारे नाविकों ने एक वन्यजीव को झील में उतराते(मृत तैरते)हुए देखा। नाविकों और होटल गाइडों ने इसकी जानकारी सीधे वन विभाग को दी। जानकारी के अनुसार बीते रोज एक घुरुड जंगल से भागता हुआ मॉल रोड की तरफ आ गया। घुरुड के पीछे कई आवारा कुत्ते थे, जिसके […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीझील में तल्लीताल चर्च किनारे नाविकों ने एक वन्यजीव को झील में उतराते(मृत तैरते)हुए देखा। नाविकों और होटल गाइडों ने इसकी जानकारी सीधे वन विभाग को दी।

जानकारी के अनुसार बीते रोज एक घुरुड जंगल से भागता हुआ मॉल रोड की तरफ आ गया। घुरुड के पीछे कई आवारा कुत्ते थे, जिसके कारण वो अपनी जान बचाने के लिए झील में कूद गया।

लगभग एक वर्ष के युवा नर का पैर झील में काई और झाड़ियों में फंस गया। घुरुड पानी से बाहर नहीं निकल सका जिसके कारण उसकी मौत हो गई। आज सवेरे जब एक जागरूक युवक ने घुरुड को झील में मृत अवस्था में देखा तो वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने झील से घुरुड के शव को निकाला और पोस्ट मोर्टेम के लिए रानीबाग रैस्क्यू सेंटर भेज दिया।  घुरुड शिड्यूल दो में संरक्षित माना जाता है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts