ब्रेकिंग: नैनीताल में नागरिकता संशोधन कानूून के समर्थन में आज रैली 

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में स्थानीय नागरिकों ने गुरुवार को (सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट) सी.ए.ए.के समर्थन में रैली निकालने का आयोजन किया है। रैली शाम चार बजे मल्लीताल के राम सेवक सभा से शुरू होकर माल रोड के रास्ते तल्लीताल के गांधी स्मारक तक पहुंचेगी। नैनीताल के नागरिकों की पहल पर निकाली जा रही इस […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में स्थानीय नागरिकों ने गुरुवार को (सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट) सी.ए.ए.के समर्थन में रैली निकालने का आयोजन किया है। रैली शाम चार बजे मल्लीताल के राम सेवक सभा से शुरू होकर माल रोड के रास्ते तल्लीताल के गांधी स्मारक तक पहुंचेगी।

नैनीताल के नागरिकों की पहल पर निकाली जा रही इस रैली को भा.ज.पा. भी समर्थन दे रही है। रैली को देखते है पुलिस ने भी सुरक्षा के सभी बंदोबस्त कर दिए हैं। आज की रैली को सफल बनाने के लिए सोशियल मीडिया समेत अखबारों का सहारा लिया गया है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी, नागरिक मंच और मुस्लिम समाज के लोगों ने सैकड़ों की तादाद में जमा होकर 24 दिसंबर को नैनीताल की मॉल रोड में जुलूस निकाला था।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts