वीडियो : नैनीताल में भारी बरसात और ओलावृष्टि भी नहीं डिगा सकी सुरा प्रेमियों के हौसले

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में शराब की दुकान पहले दिन खुलने के समय शराब के ग्राहक भारी बरसात और ओलावृष्टि के बावजूद लाइन में डटे रहे । भीषण ओलावृष्टि भी शराबियों का हौसला न डिगा सकी । https://youtu.be/v2aNwWKgoLM   नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में मॉल रोड स्थित शराब की दुकान के अनुज्ञापि बदल […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में शराब की दुकान पहले दिन खुलने के समय शराब के ग्राहक भारी बरसात और ओलावृष्टि के बावजूद लाइन में डटे रहे । भीषण ओलावृष्टि भी शराबियों का हौसला न डिगा सकी ।

https://youtu.be/v2aNwWKgoLM

 

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में मॉल रोड स्थित शराब की दुकान के अनुज्ञापि बदल गए । दुकान और सामान का हस्तांतरण सोमवार को नहीं हो सका इसलिए आज सवेरे दुकान खुली । सवेरे सात बजे सारी शराब की अन्य दुकानों की तरह ये दुकान भी खुली । यहां भी बांकी दुकानों की तरह सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो लाइन लगी । मौसम ने धीरे से करवट बदली और बरसात के साथ ओलवृति शुरू हो गई । शराब के शौकीनों के लिए एक तरफ कुआं और एक तरफ खाई थी । अगर वो हटते तो शराब मिलना मुश्किल और खड़े रहते तो चोटिल होने के साथ भीगकर बीमार होने की संभावनाएं । ऐसे में शौकीनों ने खड़े होकर इस प्राकृतिक आपदा से निबटना ज्यादा सुखद समझा । मौसम की बेरुखी के बावजूद साभि शौकीनों को शराब उपलब्ध हो गई, लेकिन भीगने के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी नहीं मिल सकी ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts