जंगल की आग का दंश झेलता नैनीताल का खूंपी गांव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के खूंपी गांव में आग घरों तक पहुंच गई । स्थानीय निवासियों ने वन विभाग और दमकल विभाग की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया ।          आज सवेरे खूंपी गांव की तलहटी में नाप खेत से आग की शुरुवात हुई । आग बढ़ते हुए सुरक्षित वन होते हुए […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल के खूंपी गांव में आग घरों तक पहुंच गई । स्थानीय निवासियों ने वन विभाग और दमकल विभाग की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया ।

         आज सवेरे खूंपी गांव की तलहटी में नाप खेत से आग की शुरुवात हुई । आग बढ़ते हुए सुरक्षित वन होते हुए घरों की तरफ पहुंच गई । तेज हवा के कारण आग तेजी से चारों तरफ फैल गई और बशासत को खतरा हो गया । ग्रामीणों ने खूंपी गांव के कुछ मकानों तक पहुंची आग पर वन विभाग की मदद से काबू पाया । 

आग से बचे विक्रम कुमार टमटा के घर में उसकी बहन की 16 दिन बाद 27 अप्रैल को शादी है । आग जंगल को जलाते हुए मोटर मार्ग तक पहुंच गई । पुलिस ने सड़क तक पहुंची आग की लपटें देखते हुए बड़े छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी । जंगल की सूखी घास में लगी आग धीमी होने के बाद वाहनों को जाने दिया गया । बरसातों में भूस्खलन के लिए चर्चित खूंपी गांव आज जंगल की आग का दंश झेल रहा है | 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts