नैनीताल में मनाया गया एन.सी.सी.नेवल विंग का 75वां एन.सी.सी.दिवस l 50 कैडेटों ने किया रक्तदान

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में आज एन.सी.सी.नेवल विंग का 75वां एन.सी.सी.दिवस मनाया गया, जहां लगभग 50 कैडेटों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की। विभिन्न स्कूलों के 50 कैडेटों ने अस्पताल में रक्तदान किया।      उत्तराखंड में नैनीताल के 5 यु.के.नेवल एन.सी.सी. यूनिट के सैकड़ों कैडिटों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। इनमें से […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में आज एन.सी.सी.नेवल विंग का 75वां एन.सी.सी.दिवस मनाया गया, जहां लगभग 50 कैडेटों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की। विभिन्न स्कूलों के 50 कैडेटों ने अस्पताल में रक्तदान किया।

     उत्तराखंड में नैनीताल के 5 यु.के.नेवल एन.सी.सी. यूनिट के सैकड़ों कैडिटों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। इनमें से लगभग 45 से 50 कैडेटों ने रक्दान कर गंभीर मरीजों की मदद करने का प्रयास किया। कैप्टेन नेगी ने बताया कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों की जिंदगियां बचाएगा। उन्होंने कहा कि बी.डी.पांडे अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के अलावा डी.एस.बी.कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और राजकीय विद्यालय के हीरो छात्र छात्राओं को धन्यवाद, जिन्होंने रक्तदान कर मुश्किल में पड़ी कई जिंदगियों को बचाया है। उन्होंने सभी पर गर्व जताया है और उन्हें सलाम किया है। 

       बता दें कि नवंबर माह के अंतिम रविवार को एन.सी.सी.दिवस मनाया जाता है। एन.सी.सी.दिवस के सप्ताह अलग अलग गतिविधियां कर कैडेटों का उत्साहवर्धन किया जाता है। इसमें नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान, नाटक, आदि करके लोगों को भी जागरूक किया गया।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts