पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

गुड न्यूज :नेशनल डॉक्टर्स डे के पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन ने किया स्वास्थ्य सेवाओं पर विचार गोष्ठी व चिकित्सा सेवा सम्मान-2024 का आयोजन

July 2, 2024
in पर्वतजन
गुड न्यूज  :नेशनल डॉक्टर्स डे के पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन ने किया स्वास्थ्य सेवाओं पर विचार गोष्ठी व चिकित्सा सेवा सम्मान-2024 का आयोजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

आज नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर विचार गोष्ठी व चिकित्सा सेवा सम्मान-2024 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा व प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज आशुतोष सयाना, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक ललित जोशी, केयर कॉलेज हरिद्वार के निदेशक आरके शर्मा, आरोग्यम कॉलेज रूड़की के निदेशक संदीप केडिया आदि शामिल हुए।

इस मौके पर चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान दे रहे राज्य के विभिन्न जनपदों के 22 चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही 13 संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। संस्था ने चिकित्सकों को व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं को सम्मानित कर समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल डॉक्टर्स-डे पर डॉक्टरों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार करने और डॉक्टरों को सम्मान सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉक्टर्स-डे के मौके पर हम स्वास्थ्य समुदाय- डॉक्टर, नर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम्स, आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के निस्वार्थ समर्पण के लिए उनकी सराहना करते हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने नेशनल डॉक्टर डे की शुभकामनायें देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के दिशा निर्देशों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। राज्य के सूदरवर्ती इलाकों में बेहत्तर स्वास्थ्य सेवायें मिल रही हैं।

इस दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनायें देते हुए कहा कि डॉक्टरों के अच्छे व्यवहार से मरीजों की आधी बीमारी ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की जिंदगी सात दिन और 24 घंटे की है। हर वक्त वह मरीजों के लिए जीते हैं। ऐसे जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर को मैं सलाम करता हूं।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अरूण चमोली, सचिव राकेश बिजल्वाण, वरिष्ठ पत्रकार अरूण शर्मा, मनोज इस्टवाल, गुणानंद जखमोला, अमित अमोली, रमन जयसवाल, हरीश कंडवाल, मुकेश कुकरेती, दयाशंकर पांडेय, उमाशंकर कुकरेती, अरूण पांडेय, रजनीश सैनी, प्रकाश भंडारी, संतोष थपलियाल, जगमोहन मौर्य, दीपक जुगरान, एसपी सती, नमित पराशर, अखिल, मोहन पुरोहित, आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Previous Post

अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के द्वारा फ्री चिकित्सा कैंप के साथ ही नि:शुल्क बैग वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Next Post

बिग ब्रेकिंग : 70000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ आबकारी अधिकारी गिरफ्तार …

Next Post
बिग ब्रेकिंग : 75 हजार की रिश्वत लेते जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार …

बिग ब्रेकिंग : 70000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ आबकारी अधिकारी गिरफ्तार …

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर आवेदन शुरू। जानें योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
  • वीडियो: नैनीझील में मछलियों की रहस्यमयी मौत। कैटफिश मंगुरा पर उठे सवाल..
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 70% मतदान। अब 31 को खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत 
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!