जंगलों में लगी आग को अब बुझाएगी नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के जंगलों में लगी को आग बुझाने के लिए केंद्र सरकार ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स(एन.डी.आर.एफ.)को भेजा है । भारतीय वायुसेना के एम.आई.17 हेलीकॉप्टर के विजिबिलिटी कम होने के कारण फेल होने बाद ये टीम डी.एफ.ओ.के नेतृत्व में आग बुझाने में जुट गई है ।         नैनीताल के पहाड़ी हिस्से के जंगल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के जंगलों में लगी को आग बुझाने के लिए केंद्र सरकार ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स(एन.डी.आर.एफ.)को भेजा है । भारतीय वायुसेना के एम.आई.17 हेलीकॉप्टर के विजिबिलिटी कम होने के कारण फेल होने बाद ये टीम डी.एफ.ओ.के नेतृत्व में आग बुझाने में जुट गई है ।

        नैनीताल के पहाड़ी हिस्से के जंगल पिछले कई दिनों से लगातार जल रहे हैं । यहां आग बुझाने के लिए पहले तो संसाधन और फिर फोर्स की कमी बताई गई है । उच्च न्यायालय ने भी हर वर्ष की इस घटना को रोकने के लिए रिक्त पदों की भर्ती छह माह में करने को कहा है ।

 आज दूसरे हिस्सों की आग कम होने के बाद एस.डी.आर.एफ.की बीस सदस्य टीम रात को फारेस्ट के डी.एफ.ओ. बीजू लाल टी.आर.के नेतृत्व में मटयाल गांव पहुंची । टीम ने जंगल में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए अपने आधुनिक उपकरण निकाले । 

दिल्ली से आई एस.डी.आर.एफ.की टीम को आग बुझाने के सही तरीके बताने के लिए खुद डी.एफ.ओ.मैदान में उतर गए । उन्होंने लंबे डंडे वाला आग बुझाने का उपकरण पकड़ा और आग बुझाने में जुट गए । उन्हें देखकर एन.डी.आर.एफ.के जवानों ने भी उसी तरह से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts