बड़ी खबर : अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर।

अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी का खनन ले जा रहे माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में एसडीएम व उनके कर्मचारी बाल बाल बच गए। खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट की गाड़ी खटीमा पीलीभीत मार्ग से जमौर खुदागंज चौराहे पर जैसी ही पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज […]

अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी का खनन ले जा रहे माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में एसडीएम व उनके कर्मचारी बाल बाल बच गए।

खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट की गाड़ी खटीमा पीलीभीत मार्ग से जमौर खुदागंज चौराहे पर जैसी ही पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज खनन माफिया के ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन पर जोरदार टक्कर मार दी।

दरअसल ,अवैध खनन ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट की गाड़ी को देखकर डर गया। चालक ने आनन फानन में वहां से भागने की कौशिश की लैकिन जल्दी भागने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधी एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट की गाड़ी से जा भिड़ी।

इस घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए। वहीं, मामले की जानकारी मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस चौकी में ले आई। एसडीएम ने साफ किया है कि खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts