एन.सी.सी.और नेवल विंग के जवानों ने धूम धाम से मनाया 15 अगस्त ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में एन.सी.सी.और नेवल विंग के जवानों ने 15 अगस्त बड़ी धूम धाम से मनाया। विशिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में झील पर नेवी की नाव पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ । कार्यक्रम में वॉर विडो और 1962, 1965 और 1971 के युद्ध नायकों को सम्मानित भी किया। पूरे देश के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में एन.सी.सी.और नेवल विंग के जवानों ने 15 अगस्त बड़ी धूम धाम से मनाया। विशिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में झील पर नेवी की नाव पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ । कार्यक्रम में वॉर विडो और 1962, 1965 और 1971 के युद्ध नायकों को सम्मानित भी किया।

पूरे देश के साथ नैनीताल में भी 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नैनीताल के नयना देवी मंदिर के समीप एन.सी.सी.क्रीड़ा स्थल में एन.सी.सी.कैडेट और नेवल विंग कैडेटों ने कविताओं और गीत के माध्यम से आयोजन को यादगार बनाया । कार्यक्रम में एन.सी.सी.और नेवल विंग के अधिकरियों के साथ 1962, 1965 और 1971 के युद्ध नायकों ने झील में नेवी की बोट में ध्वजारोहण किया। इस दौराम सभी लोगों ने राष्ट्रीय गान भी गाया।

कार्यक्रम के आयोजक व् 5 यू.के.नेवल यूनिट एन.सी.सी. के कमांडर धन्य कुमार सिंह ने बताया कि इस शुभ अवसर पर वार विधवाओं और वॉर हीरोज को सम्मानित किया गया। उन्हीने कहा कि युद्ध नायक एन.सी.सी.के जवानों के लिए प्रेरणा के श्रोत है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts