कड़ाके की ठंड में जिलाधिकारी ने राहगीरों को बांटे कंबल

उत्तरकाशी 30 नवम्बर 2022  नीरज उत्तराखंडी      सीमांत जनपद उत्तरकाशी में ठंड ने दी दस्तक। कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने असहाय लोगों एवं राहगीरों को गर्म कम्बल वितरित की। बुधवार देर रात जिलाधिकारी ने केदारघाट,विश्वनाथ मंदिर,रामलीला मैदान, तिलोथ आदि स्थानों में रह रहे राहगीरों को […]

उत्तरकाशी 30 नवम्बर 2022 

नीरज उत्तराखंडी

 

   सीमांत जनपद उत्तरकाशी में ठंड ने दी दस्तक। कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने असहाय लोगों एवं राहगीरों को गर्म कम्बल वितरित की। बुधवार देर रात जिलाधिकारी ने केदारघाट,विश्वनाथ मंदिर,रामलीला मैदान, तिलोथ आदि स्थानों में रह रहे राहगीरों को ठंड से बचने के लिए गर्म कम्बल वितरित की। साथ ही जिलाधिकारी ने उनका हालचाल जाना। रामलीला मैदान समीप उपभोक्ता भंडार भवन के पास रह रहे छह असहाय लोगों को जिलाधिकारी ने तत्काल नगर पालिका परिषद के वाहन से रेन बसेरा में शिफ्ट कराए। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि जिले में धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए रेन बसरे में आवश्यक व्यवस्था यथा समय सुनिश्चित की जाय।

    इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,चेयरमैन रेडक्रॉस माधव जोशी,समन्वयक आपदा जय पंवार,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts