अब नेहरूग्राम में होम्योपैथी चिकित्सालय

कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया देहरादून स्थित नेहरूग्राम में होम्योपैथी चिकित्सालय का शुभारंभ आयुष मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत द्वारा देहरादून स्थित रायपुर विधानसभा में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय नेहरू ग्राम के शुभारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। हरक सिंह रावत द्वारा खुशी जाहिर करते हुए कहा गया कि […]

कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया देहरादून स्थित नेहरूग्राम में होम्योपैथी चिकित्सालय का शुभारंभ

आयुष मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत द्वारा देहरादून स्थित रायपुर विधानसभा में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय नेहरू ग्राम के शुभारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। हरक सिंह रावत द्वारा खुशी जाहिर करते हुए कहा गया कि जहां एलोपैथिक पद्वति रोगों के उपचार लिए कार्य रही है, वही होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति भी कंधे से कंधा मिलाकर अपना बेहतर योगदान दे रही है।
सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि होम्योपैथिक पद्धति को इस देश की सामाजिक-आर्थिक परिवेश के लिए सर्वथा अनुकूल माना गया है। साथ ही असाध्य कही जाने वाली बीमारियों पर काबू पाने के लिए होम्योपैथी में शोध की भूमिका को भी नहीं भुलाया जा सकता है।
कार्यक्रम के साथ-साथ डाॅ हरक सिंह रावत द्वारा पूर्व में डेंगू बिमारी की रोकथाम तथा उनके उपचार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा अपना दायित्व का ईमानदारी से निवर्हन करने पर उन सभी चिकित्सकों को भी सम्मानित भी किया। साथ ही देहरादून में इस राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के प्रारम्भ होने से निश्चित ही स्थानीय लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सालय पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
आयुष मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत ने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे सभी होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को आगे बढाने में अपना पूर्ण सहयोग एवं निष्ठाभाव से कार्य करें।
कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा, दर्जाधारी राज्य मंत्री रोशन सेमवाल, अपर सचिव आयुष आदि उपस्थित रहे।

Also Read This

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

सनसनी नहीं, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी पत्रकारिता की पहचान : प्रियंका जोशी

देहरादून। 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद के निर्धारित विषय ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ पर...

Related Posts