लचर बिजली विभाग: न लगा कनेक्शन, न लगा मीटर ! फिर भी ग्रामीण का बिल आया पंद्रह हजार

इंद्रजीत असवाल  पौड़ी गढ़वाल ज़हरीखाल :  आपने ये तो सुना होगा कि, मीटर खराब या जम्प मारने के कारण बिजली का बिल ज्यादा आ गया|  लेकिन ये नही सुना होगा कि, दो दो बार एप्लाई करने के  बाद भी कनेक्शन ही नहीं लगा| पैसे भी भरे , वो भी कनेक्शन फीस से ज्यादा फिर भी […]

इंद्रजीत असवाल 

पौड़ी गढ़वाल

ज़हरीखाल : 

आपने ये तो सुना होगा कि, मीटर खराब या जम्प मारने के कारण बिजली का बिल ज्यादा आ गया|  लेकिन ये नही सुना होगा कि, दो दो बार एप्लाई करने के  बाद भी कनेक्शन ही नहीं लगा| पैसे भी भरे , वो भी कनेक्शन फीस से ज्यादा फिर भी न मीटर लगा, न कनेक्शन | 

हद तो तब हो गयी जब कनेक्शन और मीटर के बिना भी ग्रामीण का बिल पंद्रह हजार रुपए आ गया | अब लाचार ग्रामीण विभाग के चक्कर काटते काटते परेशान हो गया | 

हम बात कर रहे है जनपद पौड़ी विकासखण्ड ज़हरीखाल ग्राम पीड़ा के सतीश असवाल की | जिन्होंने  1997 में विधुत उप खण्ड ज़हरीखाल से बिजली के कनेक्शन के लिए 1350 रुपये जमा किये थे, लेकिन फिर भी इनका बिजली कनेक्शन नही लगा|  कई बार लाइनमैन व अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ|  लेकिन बिल आने शुरू हो गए|  

फिर उक्त कनेक्शन व  मीटर के लिए दोबारा इनके द्वारा 2015 में 1600 रुपये जमा किये गए|  इस बार भी उनका कनेक्शन तो नहीं लगा, लेकिन बिल आ गया 15 हजार रुपए | 

अब सतीश असवाल ने उक्त प्रकरण में उपखण्ड अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने जांच करने के लिए कहा |  

अब सवाल उठता है कि, इनसे पैसे लेने के बाद धरातल पर कनेक्शन क्यो नही लगा और  यदि नही लगा तो उप खण्ड कार्यालय में जो कनेक्शन चढ़ा है वो कहा है , और इनके लिए बिल किस बात का आ रहा है|  

इनके द्वारा कई बार सम्बंधित विभाग को सूचित किया गया|  लेकिन अधिकारियों द्वारा इनकी बात को अनसुना कर दिया गया |

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts