बड़ी खबर : कोरोना का एक और मरीज। आंकड़ा पहुंचा 48

उत्तराखंड में आज कोरोना का एक और केस पॉजिटिव आया है। यह मरीज नैनीताल जिले के वन भूल पुरा से सामने आया है बनफूल पुरा का इलाका कंप्लीट लॉक डाउन है और यह एक हॉटस्पॉट के रूप में घोषित है।
 अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या राज्य में 48 हो गई है, जबकि अभी तक 25 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
 कोरोना के 360 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है अभी तक राज्य में 4767 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं जिसमें से 4239 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 327 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही 
 एक और गौरतलब तथ्य यह है कि कल भी एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और कल की मेडिकल बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने कुल मरीजों का आंकड़ा 47 बताया था।
आज पहले कुल कोरोना मरीजों की संख्या बताई 47
 आज एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अपने हेल्थ बुलेटिन में मरीजों का आंकड़ा 47 ही बताया है। हालांकि बाद में सुधार कर दूसरी रिपोर्ट भेज दी गई।
कल भी संख्या बताई थी 47
 अहम तथ्य यह है कि सुबह से शाम तक स्वास्थ्य विभाग पूरे 24 घंटे में एक रिपोर्ट तैयार करता है और उसमें भी आंकड़ों की यह गलती अपने आप में एक गंभीर चूक तथा लापरवाही को प्रदर्शित करती है।
आज का संशोधित बुलेटिन

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts