नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति ने ग्रामीण किसानों का सर्वे कर ली समस्याओं की जानकारी

सहसपुर देहरादून  नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति सहसपुर और इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ट्रेंनिंग एंड रिसर्च के संयुक्त तत्वाधान में आज ग्राम सभा खुशहालपुर और छरबा में ग्रामीण किसानों का सर्वे कर उनकी समस्याओं की जानकारी हासिल की|  साथ ही, किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी|  जिससे हमारे गांव के किसान तरक्की और अधिक […]

 नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति सहसपुर और इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ट्रेंनिंग एंड रिसर्च के संयुक्त तत्वाधान में आज ग्राम सभा खुशहालपुर और छरबा में ग्रामीण किसानों का सर्वे कर उनकी समस्याओं की जानकारी हासिल की| 

साथ ही, किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी|  जिससे हमारे गांव के किसान तरक्की और अधिक खेती के संबंध में जानकारी करके उन्नत खेती कर सके|

 छात्रों को अपने संबोधन में ग्राम प्रधान सादिक रहमान खुशहालपुर तथा ग्राम प्रधान आमिर खान छरबा ने कहा कि, गांव में छात्रों के आने से किसानों को खेती की जानकारी मिलती है| जिससे किसान लाभान्वित हो सकते है|

 छात्रों को संबोधित करते हुए समाजसेवी श्रीमती हरमिंदर कौर ने कहा कि, आज देश में कृषि नीति को लेकर कई चर्चाएं चल रही है|  ऐसे में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र अपने जीवन में उपलब्धि हासिल करके कृषि क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर सकते है| 

नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप ने कहा कि, छात्र  छात्राओं अपने जीवन में निरंतर आविष्कार के जनक की भूमिका में रखना चाहिए|  ताकि भविष्य में लोग उनके नाम से प्रेरणा लें और वह कृषि के क्षेत्र को गति एवं नई दिशा प्रदान कर सके| 

 इस अवसर पर मुख्य रूप से मिस्टर अर्जुन कुमार अमित उपाध्याय तथा अशफाक अली खुशनसीब असलम खान सागर सिंह और आशीष कश्यप आदि  उपस्थित रहे| 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts