नैनिताल: नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने संभाली लॉ एंड आर्डर की कमान

नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने संभाली लॉ एंड आर्डर की कमान   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल जिले की नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने नैनीताल पहुंचकर जिले में लॉ एंड आर्डर की कमान संभाल ली है। उन्होंने महिला सुरक्षा, नशा और ट्रैफिक को अपनी प्राथमिकताओं में गिना। नैनीताल जिले में एस.एस.पी सुनील कुमार […]

नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने संभाली लॉ एंड आर्डर की कमान

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल जिले की नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने नैनीताल पहुंचकर जिले में लॉ एंड आर्डर की कमान संभाल ली है। उन्होंने महिला सुरक्षा, नशा और ट्रैफिक को अपनी प्राथमिकताओं में गिना। नैनीताल जिले में एस.एस.पी सुनील कुमार मीणा के ट्रांसफर होने के बाद शासन ने पिथौरागढ़ की एस.पी.प्रीति प्रियदर्शनी को नए एस.एस.पी.की जिम्मेदारी सौंपी।

प्रीति पिथौरागढ़ से रिलीव होकर देर शाम नैनीताल पहुंची और उन्होंने नैनीताल के पुलिस कैम्प कार्यालय में पद ग्रहण किया। प्रीति ने बताया कि, कोविड के दौरान उनकी प्राथमिकता में सफलता के साथ वैक्सीन कार्यक्रम करवाना है। उन्होंने कहा कि, महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ कार्यवाही भी उनकी एक प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। नैनीताल में ट्रैफिक प्रॉब्लम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, इसका सीजन से पहले स्थायी समाधान निकालना होगा।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts