NH 534 पार्टीसैण बाजार में खड्डे ही खड्डे !इर्द गिर्द हर जगह लगा गंदगी का अंबार

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली :  यूँ तो सरकार भी बहुत पहले से स्वच्छ भारत अभियान चला रही हैं , स्वच्छता के लिए बड़े बड़े स्लोगन लिखे व बोले जाते हैं और सड़कों की गुणवत्ता व खड्डों की वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया,प्रिंट मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं।   आज हम आपको सतपुली के निकट […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली :

 यूँ तो सरकार भी बहुत पहले से स्वच्छ भारत अभियान चला रही हैं , स्वच्छता के लिए बड़े बड़े स्लोगन लिखे व बोले जाते हैं और सड़कों की गुणवत्ता व खड्डों की वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया,प्रिंट मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं।  

आज हम आपको सतपुली के निकट NH 534 पार्टीसैण बाजार की फोटोज दिखा रहे हैं।  जिसमे पूरे बाजार में खड्डे ही खड्डे दिख रहे हैं । 

लोगो का कहना है कि, कई बार बड़े बड़े जनप्रतिनिधि , जिला स्तर के अधिकारियों का यहाँ से आना जाना लगा रहता है, परन्तु शायद लग्जरी गाड़ियों के कारण उनको खराब व खड्डों का पता नहीं चलता हैं। 

आपको एक बात और बता दें, राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात करती है, लेकिन NH 534 पार्टीसैण बाजार के बीच में हो या इर्द गिर्द हर जगह गंदगी का अंबार लगा रहता हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता राजकमल नेगी ने बताया कि, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने बाजार को स्वच्छ रखने के लिए एक जमादार नियुक्त किया गया था, लेकिन अब उक्त व्यक्ति  कई माह से वेतन न मिलने के कारण नौकरी छोड़ चुका है। जिससे बाजार में कूड़े के ढेर लगे हैं।

Also Read This

हादसा:उफनती नदी में पलटा मैक्स वाहन।  SDRF ने जान पर खेलकर 2 लोगों को बचाया

ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच ऋषिकेश क्षेत्र में बीन नदी का जलस्तर बढ़ने...

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

Related Posts