पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

निकाय चुनाव : महिला मेयर प्रत्याशी सुलोचना को मिल अपार जनसमर्थन। प्रचार प्रसार में जुटे कई गठबंधन.

January 6, 2025
in उत्तराखंड
निकाय चुनाव : महिला मेयर प्रत्याशी सुलोचना को मिल अपार जनसमर्थन। प्रचार प्रसार में जुटे कई गठबंधन.
ShareShareShare

देहरादून नगर निगम के चुनाव में एकमात्र महिला प्रत्याशी सुलोचना ईष्टवाल खंकरियाल को सामान्य सीट पर महिला एकमात्र महिला उम्मीदवार होने के चलते महिलाओं का खासा जन समर्थन मिल रहा है।
सुलोचना ईष्टवाल खंकरियाल के पक्ष में समर्थन देकर उन्हे लगभग आधा दर्जन राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी अपना एक गठबंधन बनाकर संयुक्त प्रत्याशी बनाया है।
ऊर्जा यानी उत्तराखंड राज्य जॉइंट एलायंस के नाम से बने इस गठबंधन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सुलोचना ईष्टवाल खंकरियाल के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
ऊर्जा के संयोजक प्रांजल नौडियाल कहते हैं कि नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुलोचना ईष्टवाल का चुनाव चिन्ह पंखा है और महिलाएं तथा पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में स्वत स्फूर्त ढंग से चुनाव प्रचार में जुट रहे हैं।
सुलोचना ईष्टवाल खंकरियाल के पिता आर्मी में पूर्व कैप्टन रहे हैं और उनके ससुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
सुलोचना ईष्टवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन से भी जुड़ी हुई हैं।
बड़ी संख्या में गौरव सेनानी संगठन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के कार्यकर्ता भी सुलोचना ईष्टवाल खंकरियाल के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
बड़ी संख्या में महिलाओं का जुटना अन्य राजनीतिक दलों के लिए भी हैरान कर देने वाला है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार से लेकर बेरोजगारी , मूल निवास और भू कानून तथा कर्मचारियों के शोषण को लेकर प्रत्येक संघर्ष में सुलोचना ईष्टवाल सदैव बराबर की भागीदार रही हैं। यही कारण है कि इस बार तमाम जन संगठन सुलोचना ईष्टवाल को अपना समर्थन दे रहे हैं।
नगर निगम मेयर प्रत्याशी सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि नगर निगम में अब तक लगातार भाजपा और कांग्रेस की ही सरकारें रही है लेकिन देहरादून में नगर निगम की जमीनों पर अवैध कब्जों से लेकर तमाम भ्रष्टाचार और बिजली पानी सड़क की समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसलिए इन समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से तमाम क्षेत्रीय राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने उनको अपना संयुक्त प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।


Previous Post

बड़ी खबर : आठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आदेश जारी ..

Next Post

हाइकोर्ट ब्रेकिंग : खड़िया खनन पर लगाई रोक। सचिव और निदेशक खनन को किया तलब..

Next Post
हाईकोर्ट न्यूज़ : विधायक की हत्या में चौथा आरोपी भी हुआ बाइज्जत बरी

हाइकोर्ट ब्रेकिंग : खड़िया खनन पर लगाई रोक। सचिव और निदेशक खनन को किया तलब..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: यहां खनन माफियाओं का बोलबाला। NGT नियमों की उड़ रही धज्जियाँ..
  • बड़ी खबर: राइका मोल्टाड़ी के तीन मेधावी छात्रों का “सुपर-100 सिलेक्शन योजना” में चयन
  • बड़ी खबर: अजय पांडे बने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के नए उपाध्यक्ष
  • बड़ी खबर: : ऊर्जा प्रदेश में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण। न घरों में रोशनी ,न स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड:  तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा । परिजन बोले-  नहीं मिला इंसाफ 
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!