बिग न्यूज़ : कर्नल कोठियाल और पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा का म्यानमार में अपहरण। छूटने के बाद सुनाई दास्तान 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा और केदारनाथ आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों से चर्चा में आए कर्नल कोठियाल का म्यानमार की विद्रोही सेना ने अपहरण कर लिया था।  यह दोनों म्यानमार सरकार के आमंत्रण पर वहां गए थे। म्यानमार की सरकार ने कर्नल कोठियाल के केदारनाथ में कराए गए कार्य से प्रभावित होकर उन्हें […]

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा और केदारनाथ आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों से चर्चा में आए कर्नल कोठियाल का म्यानमार की विद्रोही सेना ने अपहरण कर लिया था।

 यह दोनों म्यानमार सरकार के आमंत्रण पर वहां गए थे। म्यानमार की सरकार ने कर्नल कोठियाल के केदारनाथ में कराए गए कार्य से प्रभावित होकर उन्हें indo-myanmar फ्रेंडशिप रोड का निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए कहा था।
 दरअसल वहां पर सक्रिय  विद्रोही सेना और आतंकवादियों के कारण वहां पर कोई भी निर्माण एजेंसी काम करने के लिए तैयार नहीं थी, जब यह दोनों वहां पहुंचे तो विद्रोही सेना के साथ संघर्ष के दौरान 10 लोगों को बंदी बना दिया गया था। हालांकि अब दोनों विद्रोही सेना द्वारा रिहाई के बाद भारत आ गए हैं और सकुशल हैं।
 कर्नल अजय कोठियाल के सहयोगी मनोज सेमवाल का कहना है कि भारत लौटने के बाद उन्होंने अपने साथियों को इस घटना के बारे में बताया।
 हालांकि उपरोक्त संघर्ष के दौरान एक भारतीय की मौत हो गई। यह घटना 2 सितंबर की है।

Also Read This

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

बड़ी खबर: हरक सिंह रावत पर 17 धराओं में असम में मुकदमा;बढ़ी मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। असम की...

Related Posts