नैनीताल पहुंचे नीति आयोग के वाईस चेयरमैन, सेब की इटालियन ब्रांड देखकर हुए खुश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे नीति आयोग के वी.सी.राजीव कुमार ने कहा कि, उत्तराखंड में कोरोना से उभरने के लिए बहुत कबूलियत है । यहां खेती और फलोद्योग के साथ पर्यटन और जड़ी बूटी भी हैं जो इसे आर्थिक संकट से आसानी से उबार सकती हैं ।         नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर, धानाचूली, कसियालेख […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे नीति आयोग के वी.सी.राजीव कुमार ने कहा कि, उत्तराखंड में कोरोना से उभरने के लिए बहुत कबूलियत है । यहां खेती और फलोद्योग के साथ पर्यटन और जड़ी बूटी भी हैं जो इसे आर्थिक संकट से आसानी से उबार सकती हैं । 

       नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर, धानाचूली, कसियालेख और मानाघेर गांव में नीति आयोग के वाईस चेयरमैन राजीव कुमार पहुंचे । उन्होंने इंडो डच हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट के द्वारा समर्थित सेब के बगीचे देखे ।

 

 सेब की इटालियन ब्रांड देखकर वो बहुत खुश हुए । कास्तकारों ने इटली और हॉलैंड के गाला सिनिको और किंग रॉट प्रजाति के सेब लगाए हैं। उन्होंने क्षेत्र में आधुनिक और सघन सेब के बागानों का निरीक्षण किया । उन्होंने इस क्षेत्र के किसानों के साथ संवाद कर आधुनिक और जैविक सेब की खेती करने को कहा ।

      नीति आयोग के वी.सी.राजीव कुमार ने कहा कि कृषि हमारी सम्पदा है । कृषि केवल सब्जी ही नहीं बल्कि फल और जड़ी बूटी भी है । उन्होंने कहा कि आजकल एग्रो प्रोसेसिंग के लिए छोटे प्लांट भी काम कर सकते हैं और उससे किसानों और फैक्टरी स्वामी को फायदा होगा । 

 

नीति आयोग ने देशभर में रसायन मुक्त खेती यानी प्राकृतिक खेती का आन्दोलन छेड रखा है । हिमांचल ने प्राकृतिक खेती मंत्रालय बनाया है और सेब बगीचे वालों ने केमिकल मुक्त सेब की खेति शुरू भी कर दिया है । उन्होंने कहा कि हमें विश्व की तरह एग्रो इकोलॉजी की तरफ बढ़ना चाहिए ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts