बिना रजिस्ट्रेशन के उत्तराखंड में प्रवेश की अनुमति नहीं,आदेश जारी

देश भर के अलग अलग राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों और  वाहनों के लिए बेहद जरूरी जानकारी है|

उत्तराखंड आने वाले अपने परिचितों को इस जानकारी से अवश्य अवगत करा दे, क्योंकि अगर इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो किसी भी यात्री और वाहन को राज्य में प्रवेश प्रतिबंध रहेगा|

 उत्तराखंड परिवहन विभाग ने इस बाबत बेहद महत्वपूर्ण आदेश जारी किए है, जिसके तहत बिना रजिस्ट्रेशन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी|

 उत्तराखंड में आने वाले सभी यात्रियों के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है|शासन की तरफ़ से जारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत ही आसान है| सबसे पहले स्मार्ट सिटी पोर्टल पर कैमरा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार से है|

अपने मोबाइल फोन का कैमरा ऑन करके दिए गए QR कोड को स्कैन करे|

अपने मोबाइल पर स्मार्ट सिटी देहरादून के पोर्टल खुलने के बाद उत्तराखंड में प्रवेश करने से पूर्व सुबह का पंजीकरण स्मार्ट सिटी पोर्टल पर कर ले|

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts