एक्शन: कुख्यात महिला ड्रग माफिया मेहराज देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 4 जून 2026:रिपोर्ट-नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” और “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात महिला ड्रग माफिया मेहराज को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रही थी और गिरफ्तारी से […]

उत्तरकाशी, 4 जून 2026:रिपोर्ट-नीरज उत्तराखंडी 

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” और “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात महिला ड्रग माफिया मेहराज को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रही थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी महिला को उसके देहरादून स्थित ठिकाने से गिरफ्तार किया। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

स्मैक तस्करी मामले की जांच में सामने आया नाम

जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2026 में उत्तरकाशी पुलिस ने अवैध स्मैक तस्करी के आरोप में विनोद लाल और शुभम नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी स्मैक की खरीदारी मेहराज से करते थे।

जांच में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने मेहराज के खिलाफ धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें:

➡️ ब्रेकिंग: राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द,बोले-जल्द फिर होगी मुलाकात। जानिए कारण 

एक दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता मेहराज पत्नी मुस्तकीम, निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रही है।

उसके खिलाफ देहरादून और उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। देहरादून पुलिस भी उसके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है।

पुलिस टीम ने ऐसे की कार्रवाई

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर 3 जून को देहरादून में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

  • उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
  • हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह
  • महिला कांस्टेबल कविता जोशी

नशा तस्करों पर जारी रहेगा अभियान

उत्तरकाशी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

नशा तस्करी के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की इस कार्रवाई को अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे मादक पदार्थों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

➡️ बिग न्यूज़: DAV छात्रवृत्ति घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, कोर्ट में अभियोजन शिकायत दाखिल
➡️ एक्शन: दून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

Also Read This

पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम बनी जन-आंदोलन, अब तक जुटे ₹1.40 करोड़ से अधिक

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका...

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts