राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानद उपाधि

अनुज नेगी
पौड़ी। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानद उपाधि से विभूषित किया गया। एचएनबी में एक ऐसे व्यक्तित्व का सम्मान किया गया है, जिसने पूरे उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।
बताते चलें कि अजीत डोभाल न केवल आंतरिक सुरक्षा के माहिर हैं, बल्कि विदेशों के साथ सार्थक रणनीति बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रैंक में अजीत डोभाल का सम्मान संपूर्ण देशवासियों के सम्मान के रूप में देखा जाता है।

गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर में रविवार को आयोजित 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शिरकत किया, कार्यक्रम में अजीत डोभाल को मानध उपाधि से नवाजा गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान अजीत डोभाल ने अपने संबोधन में कहा कि एक योद्धा के जीवन में मंजिल कम और पड़ाव ज्यादा आते हैं, लेकिन उन्हें अपने मिशन पर तत्पर रहना चाहिए।
चौरास स्थित स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में 418 छात्र-छात्राओं को डिग्री भी प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम की खास बात ये भी है कि इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से प्लास्टिक की सामग्री प्रयोग नहीं होगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts