एनएसयूआई ने फूंका केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का पूतला

एनएसयूआई ने फूंका केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का पूतला   रिपोर्ट- मनोज नौडियाल कोटद्वार। एनएसयूआई के जिलामहासचिव सौरव पाण्डेय ने सितम्बर माह के अंत में परीक्षा कराने के विश्वविद्यालयों को दिये गये निर्देश के विरोध में पीजी कॉलेज कोटद्वार के मुख्य गेट के बाहर केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का पूतला दहन […]

एनएसयूआई ने फूंका केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का पूतला

 

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। एनएसयूआई के जिलामहासचिव सौरव पाण्डेय ने सितम्बर माह के अंत में परीक्षा कराने के विश्वविद्यालयों को दिये गये निर्देश के विरोध में पीजी कॉलेज कोटद्वार के मुख्य गेट के बाहर केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का पूतला दहन किया। इस अवसर पर सौरव पाण्डेय ने कहा कि, मंत्रालय द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमें सभी विश्वविद्यालयों को 30 सितंबर तक सभी महाविद्यालय को अंतिम वर्ष के सभी छात्रों की परीक्षा कराने के निर्देश दिए गये है।

जबकि प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किए जाने के निर्देश दिए गए है। वर्तमान में पीजी कॉलेज को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां अभी तक बहुत अधिक संख्या में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए गए है। जिससे की सभी छात्र-छात्राओं की जान का खतरा बना हुआ है। वहीं दूसरी और एचआरडी मंत्रालय द्वारा परीक्षाएं आयोजित कराने का आदेश जारी किया गया है।

सौरव पाण्डेय ने मांग की है कि, प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की तरह अंतिम वर्ष और बीएड के सभी छात्रो को भी आंतरिक मूल्यांकन और पिछले सेमेस्टर के आधार पर प्रमोट किया जाये। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष भास्कर, नरेश कोटनाला, अभिषेक काला, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts