अपराध : नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म । संचालक हुआ फरार ।

 देहरादून:  देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग लड़कियों के साथ नशा मुक्ति केंद्र संचालक द्वारा दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है।आरोपी नशा मुक्ति केंद्र संचालक फरार हो चुका हैं । नशा मुक्ति केंद्र में इस तरह की घटनाओं का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देहरादून के राजपुर रोड सहित […]

 देहरादून: 

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग लड़कियों के साथ नशा मुक्ति केंद्र संचालक द्वारा दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है।आरोपी नशा मुक्ति केंद्र संचालक फरार हो चुका हैं ।

नशा मुक्ति केंद्र में इस तरह की घटनाओं का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देहरादून के राजपुर रोड सहित कई नशा मुक्ति केंद्र में नशा पीड़ित लोगों के साथ मारपीट और फरार होने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

उत्तराखंड के नशा मुक्ति केंद्रों की कोई नियमावली न होने का फायदा उठाकर लगातार नशा मुक्ति केंद्र मनमाने तरीके से ड्रग्स पीड़ित लोगों के परिवार से उपचार के नाम पर मोटी रकम वसूल करते हैं और पीड़ित युवक-युवतियों से मारपीट और कई तरह के गंभीर कृत्य कर रहे हैं ।

दरअसल,5 अगस्त, 2021 की शाम 7 बजे क्लेमेंनटाउन क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से चार लड़कियां फरार हो गई थी। नशा मुक्ति केंद्र से लड़कियों के फरार होने की सुचना मिलने पर क्लेमेंनटाउन थाना पुलिस की टीमहरकत में आयी और चारों लड़कियों को शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र त्यागी रोड के होटल से पकड़ लिया ।लड़कियों को थाने लाया गया तथा उनके परिजनों को भी बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि,लड़कियों ने बयान दिया है कि,नशा मुक्ति केंद्र का संचालक विद्या दत्त रतूड़ी उनके साथ लगातार बलात्कार और मारपीट करता था।

पीड़ित लड़कियों के बयान के आधार पर नशा मुक्ति केंद्र संचालक और वॉर्डन के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और वॉर्डन विभा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है ।नशा मुक्ति केंद्र संचालक विद्या दत्त रतूड़ी फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

सीओ सदर अनुज कुमार के मुताबिक जनपद के चलने वाले नशा मुक्ति केंद्र बिना नियमावली के संचालित हो रहे हैं। ऐसे में लगातार इस तरह की शिकायतों के मद्देनजर पुलिस के विशेष अभियान के तहत इनकी कार्यशैली का सत्यापन किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts