बहिष्कार:अधिकारियों पर पंचायत बैठक को गंभीरता से न लेने का आरोप,हंगामा

नीरज उत्तराख॔डी  पुरोला:  क्षेत्र पंचायत प्रमुख बचन सिंह पंवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में मुख्य विभागों के जिला व ब्लाक स्तरीय उच्चधिकारियों के न पंहुनें से जहाँ प्रधानों,जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बहिष्कार कर सदन व कार्यालय परिसर में हंगामा कर अधिकारियों पर मोरी क्षेत्र की उपेक्षा व मोरी […]

नीरज उत्तराख॔डी
 पुरोला:

 क्षेत्र पंचायत प्रमुख बचन सिंह पंवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में मुख्य विभागों के जिला व ब्लाक स्तरीय उच्चधिकारियों के न पंहुनें से जहाँ प्रधानों,जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बहिष्कार कर सदन व कार्यालय परिसर में हंगामा कर अधिकारियों पर मोरी क्षेत्र की उपेक्षा व मोरी क्षेत्र पंचायत बैठक को गंभीरता से न लेने का आरोप लगा बैठक का बहिष्कार करनें का निर्णय लिया।

       बैठक में मौजूद जिला विकास अधिकारी बिमल कुमार ने सदन सदस्यों को अनुपस्थिति अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने,जबाव तलव करनें का आश्वासन दिया किंतु सदस्यों ने डीडीओ के सामने ही आक्रोश व्यक्त करते हुए बीडीसी का बहिष्कार करनें का एलान किया।

       जिला पंचायत सदस्य अरूण रावत,मीना कुंवर अनिता रावत आदि ने आक्रोश व्यक्त कर बताया कि आजतक कमी भी मोरी क्षेत्र पंचायत बैठक में जिला एंव व्लाकस्तरीय विभागों के उच्चधिकारी उपस्थित नहीं रहे जिस कारण गांव के प्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं को सदन में नहीं उठा पाते हैं।

      प्रमुख बचन पंवार ने बताया कि बीडीसी बैठक में लोक निमार्ण विभाग,पीएमजीएसवाई,सिंचाई खंड व पशु पालन, खाद्यान एंव रसद विभाग,बाल विकास,कृषि एंव भूमि संरक्षण,पर्यटन आदि मुख्य विभागों से कोई उच्चधिकारी बैठक में मौजूद नहीं थे तथा आक्रोशित सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर हंगामा किया।

  बैठक में खंड विकास अधिकारी पीआर सकलानी तहसीलदार चमन सिंह,उधान अधिकारी डा0 रजनीश जल संस्थान ईई अमीतकुमार,एनके सिंह,ज्वालाप्रसाद गौड,अनील रावत,एस सैलानी,एसएस रावत आदि मौजूद थे।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts