स्वास्थ्य योजनाओं के पैसों से अधिकारियों ने खरीदे iPhone और apple ipad

एनएचएम के अधिकारियों ने भारत सरकार की योजनाओं से आये रुपयों से लाखों रूपये के iPhone 11 और apple ipad खरीदे ।

जीरो टॉलरेंस का दम भरने वाली सरकार में अधिकारियों के द्वारा इस तरह सरकारी पैसा लुटाया जाएगा, इसकी उम्मीद शायद ही किसी को होगी।

केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में तमाम कार्यक्रम चलाए हैं उस पर यह पैसा खर्च होना होता है लेकिन अधिकारी अपने शौक पूरे करने के लिए इस फिजूलखर्ची को करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य विभाग में कुछ अधिकारी भारत सरकार की योजनाओं का पैसा भी अपने शौक पूरे करने में खर्च कर रहे हैं ।

एनएचएम के अधिकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को तो भूल गए लेकिन उन्हें अधिकारियों के लिए लाखों रुपये के iPhone 11 और apple ipad खरीदना याद रहा। 

सवाल यहां यह उठता हैं कि,आखिरकार यह फोन किस मकसद और किन अधिकारियों के लिए खरीदे गए हैं।

 सूत्रों के अनुसार,apple Ipad शासन में एक अधिकारी को दिया गया जबकि iPhone 11 एनएचएम के ही एक अधिकारी इस्तेमाल कर रहे हैं ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts