हरेला पर्व पर न्यायिक मजिस्ट्रेट व डीएफओ टोंस ने थाना परिसर में किया वृक्षारोपन ।

पुरोला। 20 जुलाई 2021 उत्तराखंड में मनाए जा रहे हरेला पर्व पर किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरोला नदीम अहमद,डीएफओ सुबोध काला,पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज व थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने विभिन्न प्रजाति के छायादर,फलदार व सजावटी पौधों का रोपण किया। थाना परिसर में वृक्षारोपण कर न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अहमद व डीएफओ सुबोध […]

पुरोला। 20 जुलाई 2021

उत्तराखंड में मनाए जा रहे हरेला पर्व पर किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरोला नदीम अहमद,डीएफओ सुबोध काला,पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज व थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने विभिन्न प्रजाति के छायादर,फलदार व सजावटी पौधों का रोपण किया।

थाना परिसर में वृक्षारोपण कर न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अहमद व डीएफओ सुबोध काल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हम आज वृक्षा रोपण करके आने वाली पीढी को एक बेहतर पर्यावरण दे पाएंगे आज जरूरत है कि हम सब अपनी आने वाली पीढ़ी का ध्यान रखते हुये अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करें एवम वृक्षारोपण करने के साथ ही पौधों का संरक्षण महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज व थानाध्यक्ष पुरोला प्रदीप तोमर ने बताया कि सम्पूर्ण यमुना सर्किल क्षेत्र में 1500 से अधिक पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा है जिसमे यमुना घाटी के सर्किल के अंतर्गत थानो में व उचित सार्वजनिक पार्को में  बिभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts