यूपी पुलिस की तर्ज पर रुद्रपुर के एसएसपी ने दी अपराधियों को सरेंडर या एनकाउंटर की चेतावनी

यूपी पुलिस की तर्ज पर रुद्रपुर के एसएसपी ने दी अपराधियों को सरेंडर या एनकाउंटर की चेतावनी रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। देश में इनदिनों के सबसे चर्चित विकास दूबे एनकाउंटर के बाद उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी अपराधियों को सरेंडर या एनकाउंटर करने की चेतावनी दे रहे हैं। उधम सिंह नगर जिले […]

यूपी पुलिस की तर्ज पर रुद्रपुर के एसएसपी ने दी अपराधियों को सरेंडर या एनकाउंटर की चेतावनी

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। देश में इनदिनों के सबसे चर्चित विकास दूबे एनकाउंटर के बाद उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी अपराधियों को सरेंडर या एनकाउंटर करने की चेतावनी दे रहे हैं। उधम सिंह नगर जिले के नवनियुक्त पुलिस कप्तान दिलीप सिंह कुंवर ने आज अपने बयान में कहा कि, उनके क्षेत्र के सभी 45 अपराधी 15 दिनों के भीतर सरेंडर कर दें, नहीं तो उनकी पुलिस एनकाउंटर मार देगी। उन्होंने कहा की सभी बीस हजार और दस हजार रुपये समेत अन्य इनामी बदमाशों को चेतावनी दी गई है कि वो आत्म समर्पण कर दें।

इसके बाद उन्हें कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंद्रह दिनों के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही करेगी और नहीं करने पर एनकाउंटर के माध्यम से गिरफ्तारी और बिना हिचक एनकाउंटर मार गिराया जाएगा। हालांकि कप्तान साहब ने ये भी कहा कि, वो फर्जी एनकाउंटर नहीं करेंगे, लेकिन हालातों के अनुरूप एनकाउंटर करने में उनकी पुलिस सक्षम हैं।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts