दूसरे दिन भी धरने पर बैठे युकेडी के केंद्रीय महामंत्री ने कहा “धामी सरकार अपना वादा निभाओ”

हल्द्वानी आज 8  जुलाई 2021 को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल का धरना दूसरे दिन खाकी कपड़े पहन  जारी रहा और साथ ही पुलिस कर्मियों की 20 साल की संतोषजनक सेवा के पश्चात पूर्व की भांति 4600 ग्रेड पे दिया जाने की मांग उठाई।   उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने […]

हल्द्वानी आज 8  जुलाई 2021 को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल का धरना दूसरे दिन खाकी कपड़े पहन  जारी रहा और साथ ही पुलिस कर्मियों की 20 साल की संतोषजनक सेवा के पश्चात पूर्व की भांति 4600 ग्रेड पे दिया जाने की मांग उठाई।

 

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 16/5/2021 तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुलिस जवानों को 4600 ग्रेड पे दे जाने हेतु पत्र लिखा था, लेकिन अब वे खुद उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

 

इसलिए उन्हीं का पत्र उन्हीं को याद दिलाने के लिए अपने आवास पर दूसरे दिन धरने पर बैठा हूं।

 

उक्रांद महामंत्री सशील उनियाल ने कहां कि, कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के शुरुआती दिनों से ही समस्त पुलिस कर्मी मनोबल के साथ बिना भय के अपनी सेवाएं पूर्ण निष्ठा भाव से दे रहे हैं।

 

ऐसे में उनके मनोबल एवं निष्ठा में विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सरकार तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के कल्याण के लिए 4600 रुपये ग्रेड पे लागू करे।

 

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts