दुःखद: हाथी के हमले से एक वन कर्मी की मौत,तीन गंभीर रूप से घायल|मचा हड़कंप

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता हरिद्वार:- राजा जी टाइगर रिजर्व की बेरिवाड़ा रेंज में एक वन कर्मी को जंगली हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। वन कर्मी की मौत से पूरे राजा जी टाइगर रिजर्व में हड़कंप मच गया। मृतक वन कर्मी का नाम गौरव है, जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। गत दिवस […]

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता

हरिद्वार:-

राजा जी टाइगर रिजर्व की बेरिवाड़ा रेंज में एक वन कर्मी को जंगली हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। वन कर्मी की मौत से पूरे राजा जी टाइगर रिजर्व में हड़कंप मच गया। मृतक वन कर्मी का नाम गौरव है, जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। गत दिवस दिन में गस्त के दौरान ये घटना हुई है। वही वन कर्मी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मामला राजा जी टाइगर रिजर्व बेरी वाला रेंज का है। जहां कल दोपहर लगभग 2:30 बजे गश्त के दौरान वन कर्मियों को जंगली हाथी ने घेर लिया। इससे पहले कि वन कर्मी कुछ कर पाते, उससे पहले ही  हाथी ने वन कर्मी गौरव कुमार को सूंड में उठाकर पटक दिया। उसके साथ मौजूद अन्य तीन वन कर्मियों ने फायर कर हाथी को भगाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक हाथी के हमले से गौरव गंभीर रूप से घायल हो चुका है। आनन-फानन में साथी वन कर्मी उसे अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही राजा जी टाइगर रिजर्व के निदेश डीके सिंह भी मौके पर पहुँचे और मृतक वन कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। डीके सिंह का कहना है कि, मृतक वन कर्मी गौरव कुमार राजा जी टाइगर रिजर्व की बेरिवाड़ा रेंज में गश्त पर थे, तभी एक अचानक हाथी द्वारा वन कर्मी पर हमला किया गया। हॉस्पिटल लाने पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वन कर्मी गौरव के साथ गश्त पर तीन वन कर्मी और मौजूद थे। हाथी के हमला करने के बाद वो वहां से भागे उनके द्वारा हवाई फ़ायरिंग की गई। मगर तब तक हाथी द्वारा गौरव को काफी घायल कर दिया गया था

बताना जरूरी होगा कि, राजा जी टाइगर रिजर्व की बेरिवाड़ा रेंज मैं हाथी द्वारा वन कर्मी को हाथी द्वारा मौत के घाट उतारने के बाद वन विभाग में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि इस हमले में और वन कर्मी को हाथी द्वारा नुकसान नहीं पहुंचाया गया| 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts