ABP न्यूज सर्वे: हमारे सीएम त्रिवेंद्र नंबर वन। खट्टर को भी पछाड़ा

हमारे सीएम त्रिवेंद्र नंबर वन। खट्टर को भी पछाड़ा

उत्तराखंड के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें देश का मूड नामक एक सर्वे के मुताबिक, ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को देश का सबसे पॉपुलर मुख्यमंत्री बताया गया हैं। वहीं दूसरा नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का और तीसरा नाम आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी का है। जहां देश के 31 मुख्यमंत्रियों के सर्वे में सबसे अच्छे और सबसे खराब मुख्यमंत्री कौन हैं? इस सवाल को लेकर एक न्यूज चैनल एबीपी न्यूज़ ने देश का मूड जानने की कोशिश की। जिस सर्वे में सबसे अच्छे 3 मुख्यमंत्रियों में भाजपा के मुख्यमंत्री शामिल नहीं है।

बात दें कि, सर्वे के मुताबिक ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देश के सबसे पॉपुलर मुख्यमंत्री, दूसरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तीसरे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को उन्ही के राज्यवासियों ने कम पसंद किया है। यानी इन तीनों की लोकप्रियता कम है। सर्वेक्षण में शामिल 11 राज्य के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता का औसत कुल 42.8 फीसदी है।

जाने सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन-

● ओडिशा- नवीन पटनायक
● दिल्ली- अरविंद केजरीवाल
● आन्ध्र प्रदेश- जगन मोहन रेड्डी
● केरल- पी विजयन
● महाराष्ट्र- उद्धव ठाकरे
● छत्तीसगढ़- भूपेश बघेल
● पश्चिम बंगाल- ममता बनर्जी
● मध्य प्रदेश- शिवराज सिंह चौहान
● गोवा- प्रमोद सावंत
● गुजरात- विजय रूपाणी

देश के 5 सबसे खराब मुख्यमंत्री

● उत्तराखंड- त्रिवेंद्र सिंह रावत
● हरियाणा- मनोहर लाल खट्टर
● पंजाब- कैप्टन अमरिंदर सिंह
● तेलंगाना- के चंद्रशेखर राव
● तमिलनाडु- के पलानी सामी

बताना जरूरी होगा कि, ओडिशा दिल्ली और आंध्र प्रदेश में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और बिहार सहित तीन बड़े भाजपा शासित राज्यों का औसत राष्ट्रीय औसत से भी नीचे हैं। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राष्ट्रीय औसत से बेहतर काम कर रही हैं। कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने बताया कि, पांच सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्रियों में से सीधे तौर पर भाजपा के 2 हैं। जबकि एक परोक्ष तौर पर यानि, पांच में से तीन भाजपा के खराब परफॉर्म सीएम है। क्योंकि तमिलनाडु में पलानीस्वामी का भाजपा को परोक्ष समर्थन है।

गौरव वल्लभ ने आगे कहा कि, मुझे आश्चर्य नहीं क्योंकि जिस विधानसभा क्षेत्र में सीएम का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सकता है, वहां सीएम का क्या हाल होगा। उत्तराखंड में त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भी कुछ ऐसा ही हाल है। पांचवें नंबर पर महाराष्ट्र के सीएम है, जहां पर हमारी मिलीजुली सरकार है। अगर महाराष्ट्र में हमारी पटती नहीं तो आज बेस्ट सीएम उद्धव नहीं हो पाते।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts