पिंडर नदी मे बहे 2 बच्चों में से ,एक बच्चे का शव बरामद

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली नारायणबगड़ के पंती में पिंडर नदी के किनारे से लापता दो बच्चों में से एक का शव घटना स्थल के पास ही नदी में मिल गया है। जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है।घटना के बाद से ही पूरे नारायणबगड़ विकासखंड में अब भी शोक छाया हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला
थराली

नारायणबगड़ के पंती में पिंडर नदी के किनारे से लापता दो बच्चों में से एक का शव घटना स्थल के पास ही नदी में मिल गया है। जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है।घटना के बाद से ही पूरे नारायणबगड़ विकासखंड में अब भी शोक छाया हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग अब भी पिंडर नदी में दूसरे बच्चे की तलाश में जुटे हुए है।

 दरअसल गुरुवार  की दोपहर नारायणबगड़ विकासखंड मुख्यालय से सटे पंती गांव के पास पिंडर नदी के पास से दो नाबालिग बच्चों के डूबने की हृदय विदारक घटना घटित हो गई।

इस घटना में पंती गांव निवासी 13 वर्षीय प्रियांशु नेगी पुत्र हरेंद्र सिंह नेगी एवं बगोली निवासी 14 वर्षीय गजेन्द्र सेनवाल पुत्र दर्शन  सिंह सेनवाल ट्यूशन पढ़ने के लिए अपने-अपने घरों से निकले थे।जब देर सायं करीब पौने 5 बजे तक जब दोनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी ढूंढ-खोज करने के साथ ही घटना की पुलिस, प्रशासन  को सूचना दी|  जिसके बाद से कल देर सांय से अब तक पिंडर नदी में दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है। 

शुक्रवार की दोपहर में एसडीआरएफ एवं थराली थाना पुलिस को जिस स्थान पर पिंडर नदी के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े,चपले मिली थी|  उसी के पास कुछ दूरी पर नदी में बने भोर में नारायणबगड़ विकासखंड के ही बगोली गांव निवासी एवं गुरु रामराय पब्लिक स्कूल नारायणबगड़ में कक्षा 10 में अध्ययनरत 15 वर्षीय बच्चे गजेन्द्र सेनवाल का शव मिल गया है।

 एक बच्चे का शव मिलने के बाद से जहां पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।वही एसडीआरएफ, पुलिस-प्रशासन ने नदी में घटनास्थल से लेकर आगे तक दूसरे बच्चे की खोजबीन के अभियान को तेज कर दिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसे  नहीं ढूंढ़ा जा सका है।

थानाध्यक्ष ध्वज्वीर पवार का कहना है कि, दूसरे बच्चे को खोजने के लिए दर्जनों एसडीआरएफ के जवानों के साथ ही, पुलिस कर्मी एवं स्थानीय लोग जुटे हुए है। घटना के बाद से ही दोनों बच्चों के घरों पर मातम पसरा हुआ है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts