बड़ी खबर: बनाला में हीम ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट का ओवरफ्लो, सड़क बुरी तरह टूटी; लापरवाही का आरोप

चमोली / गिरीश चंदोला  चमोली जनपद के कांडई पुल के पास बनाला क्षेत्र में हीम ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट में ओवरफ्लो होने से कई टन पानी बाहर आने के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पानी के तेज बहाव से आवाजाही के लिए इस्तेमाल होने वाली सड़क को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है। […]

चमोली / गिरीश चंदोला 

चमोली जनपद के कांडई पुल के पास बनाला क्षेत्र में हीम ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट में ओवरफ्लो होने से कई टन पानी बाहर आने के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

पानी के तेज बहाव से आवाजाही के लिए इस्तेमाल होने वाली सड़क को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि पावर प्रोजेक्ट से निकले पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरफ्लो की स्थिति पहले भी सामने आ चुकी है और इससे नुकसान हुआ है। इसके बावजूद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होना सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, सड़क को हुए नुकसान का आकलन करने और पावर प्रोजेक्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Also Read This

बड़ी खबर: डेढ़ दिन में पूरा हुआ हाई हिमालयी ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन

67 ट्रेकर्स, पोर्टर्स और सपोर्ट स्टाफ का सुरक्षित रेस्क्यू; हर्षिल से स्मार्ट कंट्रोल रूम तक डीएम की लगातार निगरानीउत्तरकाशी, 29 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी उच्च...

ब्रेकिंग: 5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगना जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को भारी पड़ गया। सतर्कता विभाग...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts