श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बढ़ाई गई ऑक्सीजन स्टोरेज की क्षमता!203 कोविड पेशेंट्स उपचार हेतु भर्ती

देहरादून।  कोविड- 19 के बढ़ते मामलों के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अस्पताल में ऑक्सिजन क्षमता बढ़ाने पर काम तेज किया|  पिछले 2 दिन 2 रातों से ऑक्सीजन सप्लाई के तकनीकी विशेषज्ञ इस कार्य में जुटे हुए है|अस्पताल की ऑक्सिजन क्षमता को बढ़ाकर 7000 सात हजार लीटर कर दिया गया है|  आवश्यता पढ़ने पर […]

देहरादून।

 कोविड- 19 के बढ़ते मामलों के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अस्पताल में ऑक्सिजन क्षमता बढ़ाने पर काम तेज किया|

 पिछले 2 दिन 2 रातों से ऑक्सीजन सप्लाई के तकनीकी विशेषज्ञ इस कार्य में जुटे हुए है|अस्पताल की ऑक्सिजन क्षमता को बढ़ाकर 7000 सात हजार लीटर कर दिया गया है|

 आवश्यता पढ़ने पर कोविड मरीजों के लिए आपात काल स्थिति में  50 और ऑक्सिजन बेड्स पर ऑक्सिजन की सप्लाई की आपूर्ति का कार्य पूरा किया जा रहा है|

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में छाती एवम श्वास रोग विशेषज्ञों एवम फिजिशियन डॉक्टरों की जंबो टीम उपलब्ध है| यही कारण है कि, अस्पताल में उपलब्ध बेहतरीन संसाधनो व बड़ी टीम के कारण अन्य अस्पतालों की तुलना में यहां कोविड मृत्यु दर काफी कम है|यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार धवन ने दी|

काबिलेगौर है कि, वर्तमान में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 203 बेड्स पर (आई.सी.यू ,व  जनरल ऑक्सीजन बेड्स मिलाकर कुल 203 कोविड पॉजिटिव व कोविड संदिग्ध मरीज भर्ती हैं )|

  कोविड पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है|  गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई में कोई दिक्कत न हो,  इसको लेकर  युद्ध स्तर पर काम किया गया है|  सीएमएस डॉक्टर धवन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के इस नाजुक दौर में सभी के सहयोग की आवश्यकता है| 

 अस्पताल में ऑक्सीजन वेंडर से इन दिनों  प्रतिदिन 3 बार ऑक्सीजन की सप्लाई करवाई जा रही है|  कोविड-19  मरीजों के लिए 50 और ऑक्सीजन बेड्स तैयार किये जा रहे है| बहुत जल्द मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा|

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts