मानवता हुई शर्मसार, नाबालिग के साथ दुष्कर्म

अनुज नेगी पौड़ी।जनपद पौड़ी के पाबौ ब्लॉक के क्षेत्र के अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें कि 23 साल के नेपाली मूल के निवासी ने नेपाली मूल की रहने वाली नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिक के परिजनों की ओर से आज थाना पौड़ी में अभियुक्त के खिलाफ तहरीर […]

अनुज नेगी
पौड़ी।जनपद पौड़ी के पाबौ ब्लॉक के क्षेत्र के अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें कि 23 साल के नेपाली मूल के निवासी ने नेपाली मूल की रहने वाली नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिक के परिजनों की ओर से आज थाना पौड़ी में अभियुक्त के खिलाफ तहरीर दी गई परिवारजनों का कहना है कि यह घटना देर रात की है, जब वह सभी लोग सोए हुए थे और बालिका अकेले कमरे में पढ़ते पढ़ते सो गई थी, वहीं अभियुक्त ने कमरे में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

परिवार को जब इस बात का आभास हुआ कि कोई घर के अंदर प्रवेश किया है, उसके बाद परिवार वालों ने अभियुक्त को पकड़कर थाना चौकी पाबौ मे इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि नेपाली मूल निवासी ने पौड़ी थाने में तहरीर दी है कि नेपाली मूल निवासी ने उनकी नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसमे पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts