ब्रेकिंग: उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव का ऐलान। 12 जिलों में इस दिन होंगे मतदान

Uttarakhand Panchayat By Election 2026: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष 12 जिलों में रिक्त पड़े उप प्रधान और ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों पर उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने […]

Uttarakhand Panchayat By Election 2026: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष 12 जिलों में रिक्त पड़े उप प्रधान और ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों पर उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार, 6 जुलाई 2026 को चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 15 जुलाई को मतदान और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह चुनाव पूरी प्रक्रिया के साथ एक ही दिन में संपन्न कराया जाएगा।

12 जिलों में होंगे पंचायत उपचुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, हरिद्वार जिले को छोड़कर उत्तराखंड के बाकी सभी जिलों में जहां उप प्रधान और ग्राम पंचायत के पद रिक्त हैं, वहां उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि संबंधित जिलों के जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी 7 जुलाई को अपने-अपने जिले में चुनाव से संबंधित विस्तृत सूचना जारी करेंगे। इसकी प्रति सरकारी गजट में प्रकाशित की जाएगी और राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेजी जाएगी।

साथ ही चुनाव कार्यक्रम की जानकारी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी चस्पा की जाएगी, ताकि सभी मतदाता और प्रत्याशी समय रहते जानकारी प्राप्त कर सकें।

ये भी पढ़े:

8 जुलाई से मिलेंगे नामांकन पत्र

चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 8 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालय से नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा 15 जुलाई को भी सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय में नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।

15 जुलाई को पूरा होगा पूरा चुनाव कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी चुनावी प्रक्रियाएं 15 जुलाई को ही पूरी की जाएंगी।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

समयचुनावी प्रक्रिया
सुबह 8:00 से 9:30 बजेनामांकन पत्र उपलब्ध
सुबह 10:00 से 11:00 बजेनामांकन पत्र जमा
सुबह 11:00 से 12:00 बजेनामांकन पत्रों की जांच
दोपहर 12:00 से 12:30 बजेनाम वापसी
दोपहर 12:30 से 1:00 बजेचुनाव चिन्ह आवंटन
दोपहर 1:30 से 3:30 बजेमतदान
शाम 4:00 बजे सेमतगणना एवं परिणाम

ये भी पढ़े:

ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी पूरी प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उप प्रधान पद के चुनाव की पूरी प्रक्रिया—नामांकन, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा—संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही संपन्न कराई जाएगी।

यह चुनाव उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सदस्य, प्रधान एवं उप प्रधान निर्वाचन) नियमावली 1994, जो उत्तराखंड में लागू है, उसके प्रावधानों के अनुसार कराया जाएगा।

प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद संबंधित जिलों में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदान कर्मियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं संभावित प्रत्याशियों ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Also Read This

Uttarakhand Weather Today 27 July: प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

देहरादून। Uttarakhand Weather Today (27 July 2026): उत्तराखंड में आज यानी 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर बेहद सक्रिय होने जा रहा है।...

हादसा : स्टोन क्रशर में रेत में दबने से मजदूर की मौत

लालकुआं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं में एक स्टोन क्रशर पर हुए दर्दनाक हादसे ने औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts